Kanya Sumangala Yojana 2024 : सरकार कन्याओं को देगी 25000 रुपये, यहां देखें पूरी जानकारी

By sarkariportal10

Published on:

Kanya Sumangala Yojana 2024 : कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी और महत्वपूर्ण योजना में से एक है। इस योजना की शुरुआत नवजात कन्याओं की शिक्षा और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए किया गया है। इस योजना के अंतर्गत कन्याओं को कई प्रकार के लाभ दिए जाएंगे ताकि उन्हें अच्छी शिक्षा मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। आज की इस आर्टिकल में हम आपको कन्या सुमंगला योजना के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बन रहे।

कन्या सुमंगला योजना – Kanya Sumangala Yojana 2024

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत नवजात कन्याओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शिक्षा में कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य लिंगानुपात जैसे नकारात्मक विचार को समाप्त करना है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे की अब तक इस योजना का लाभ लगभग 9 लाख लोगों ने उठ चुका है अगर आप भी इस योजना के लिए पात्रता रखते हैं और सभी दस्तावेज आपके पास हैं तो आप ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना के लाभ

  • कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्याओं को सक्षम होने में मदद करने के लिए शुरू किया है।
  • इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि को ₹15000 से बढ़कर ₹25000 कर दिया गया है।
  • कन्या सुमंगला योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि 6 किस्तों में दी जाती है।
  • कन्याओं को बिना किसी आर्थिक समस्या के पढ़ाई करने के लिए मदद मिलती है।

कन्या सुमंगला योजना हेतु पात्रता

  • कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए व्यक्ति को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ परिवार के केवल दो कन्याओं को लाभ दिया जाएगा।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत सरकार कन्याओं को जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है।

कन्या सुमंगला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश राज्य की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा। जिसमें आपको सिटिजन सर्विस पोर्टल पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद यूजरनेम और पासवर्ड मिलेगा। जो पोर्टल पर लाग इन करने के लिए होते हैं।
  • लाग ईन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जो आपका आवेदन फॉर्म होगा।
  • आप आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
  • लास्ट में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और आवेदन फार्म को सेव करना होगा।
  • इस आवेदन फार्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।

Read Also

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको उत्तर प्रदेश सरकार की कन्या सुमंगला योजना के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है जो कि नवजात कन्याओं की शिक्षा और आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत कन्याओं को कई प्रकार के लाभ दिए जाएंगे, ताकि उन्हें शिक्षा के लिए अवसर मिल सके। मैं उम्मीद करती हूं कि आज का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा अगर पसंद आया है तो अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर जरूर करें। अगर इस योजना को लेकर आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Kanya Sumangala Yojana, Kanya Sumangala Yojana, Kanya Sumangala Yojana, Kanya Sumangala Yojana, Kanya Sumangala Yojana,

Hello Friend, My Name is Vibhishan Kumar. I have been blogging for last 3 years. I like to write latest job news, government schemes etc.

Leave a Comment